8 महीने प्रेग्नेंट महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या का आरोप, रोजगार के लिए दिल्ली गया था पति

8 महीने प्रेग्नेंट महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या का आरोप, रोजगार के लिए दिल्ली गया था पति

किशनगंज में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नटुआपाड़ा की है। मृतका की पहचान सरवर आलम की पत्नी शाहीन परवीन(19) के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही शाहीन के ससुराल वाले फरार हैं। मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मंगलवार शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे ससुराल वाले मृतका के परिजन ने बताया कि कमलपुर पंचायत स्थित डोल रिक्ष्वी काशीबाड़ी निवासी शाहीन परवीन की शादी नौ माह पूर्व नटुआपाड़ा निवासी सरवर आलम से हुई थी। शादी के समय मायके वालों ने जेवरात, फर्नीचर, बाइक और नकद सहित कई कीमती उपहार दिए थे। हालांकि, शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। शाहीन के मायके वालों का आरोप है कि,शाहीन के ससुराल वालों को कई बार समझाया भी था। जब शाहीन को उपहार में दी गई बाइक चोरी हो गई, तो उसे एक नई बाइक खरीद कर दी गई। इसके अलावा, जमीन खरीदने के लिए भी हाल ही में रुपए दिए गए थे। पेशे से राजमिस्त्री पति (सरवर) के रोजगार के सिलसिले में दिल्ली चले जाने के बाद ससुराल वालों ने शाहीन को और बुरी तरह प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। युवती के साथ बच्चे की भी हुई मौत परिजन ने आगे बताया कि सोमवार देर रात शाहीन के मायके वालों को उसकी मौत की जानकारी मिली। जब वे शाहीन के ससुराल पहुंचे, तो शव बिस्तर पर पड़ा था और सभी ससुराल वाले मौके से फरार हो चुके थे। शाहीन के गले पर काले निशान और शरीर पर चोट के निशान मिले, जिससे स्पष्ट होता है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। इस घटना में शाहीन के साथ-साथ उसके गर्भ में पल रहे आठ माह के भ्रूण की भी मौत हो गई। थानाध्यक्ष दिलशाद आलम ने बताया,पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया साथ ही मामले की जांच की जा रही है। किशनगंज में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नटुआपाड़ा की है। मृतका की पहचान सरवर आलम की पत्नी शाहीन परवीन(19) के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही शाहीन के ससुराल वाले फरार हैं। मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मंगलवार शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे ससुराल वाले मृतका के परिजन ने बताया कि कमलपुर पंचायत स्थित डोल रिक्ष्वी काशीबाड़ी निवासी शाहीन परवीन की शादी नौ माह पूर्व नटुआपाड़ा निवासी सरवर आलम से हुई थी। शादी के समय मायके वालों ने जेवरात, फर्नीचर, बाइक और नकद सहित कई कीमती उपहार दिए थे। हालांकि, शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। शाहीन के मायके वालों का आरोप है कि,शाहीन के ससुराल वालों को कई बार समझाया भी था। जब शाहीन को उपहार में दी गई बाइक चोरी हो गई, तो उसे एक नई बाइक खरीद कर दी गई। इसके अलावा, जमीन खरीदने के लिए भी हाल ही में रुपए दिए गए थे। पेशे से राजमिस्त्री पति (सरवर) के रोजगार के सिलसिले में दिल्ली चले जाने के बाद ससुराल वालों ने शाहीन को और बुरी तरह प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। युवती के साथ बच्चे की भी हुई मौत परिजन ने आगे बताया कि सोमवार देर रात शाहीन के मायके वालों को उसकी मौत की जानकारी मिली। जब वे शाहीन के ससुराल पहुंचे, तो शव बिस्तर पर पड़ा था और सभी ससुराल वाले मौके से फरार हो चुके थे। शाहीन के गले पर काले निशान और शरीर पर चोट के निशान मिले, जिससे स्पष्ट होता है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। इस घटना में शाहीन के साथ-साथ उसके गर्भ में पल रहे आठ माह के भ्रूण की भी मौत हो गई। थानाध्यक्ष दिलशाद आलम ने बताया,पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया साथ ही मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *