उन्नाव: कैलाश राजपूत बोले- प्रधानमंत्री की अपील जनता के हित में, राहुल गांधी, अखिलेश पर दिया बयान

उन्नाव: कैलाश राजपूत बोले- प्रधानमंत्री की अपील जनता के हित में, राहुल गांधी, अखिलेश पर दिया बयान

Minister Kailash Rajput reached Unnao: उन्नाव पहुंचे योगी शासन में मंत्री कैलाश राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील देश और जनता के हित में है उन्होंने राष्ट्रहित में ही यह अपील की है। इसके साथ ही कांग्रेस और राहुल गांधी भी अपनी प्रतिक्रिया दी‌। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार ने लंबे समय तक देश की सत्ता में रह चुके हैं। लेकिन अब जनता का विश्वास उन पर से उठ चुका है। राहुल गांधी के बयानों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। राहुल गांधी का कोई राजनीतिक भविष्य भी नहीं है। कैलाश राजपूत लखनऊ से उन्नाव आए थे। जहां उन्होंने सांसद साक्षी महाराज से मुलाकात की। बोले साक्षी महाराज के आशीर्वाद से उन्हें मंत्री पद मिला है।

पश्चिम बंगाल और बिहार में एनडीए, भाजपा को जबरदस्त समर्थन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में योगी सरकार के मंत्री कैलाश राजपूत ने कहा कि पश्चिम बंगाल और बिहार में एनडीए और भाजपा को जबरदस्त समर्थन मिला। पश्चिम बंगाल चुनाव में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की सभाओं पर भी उन्होंने कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सभाओं से कोई विशेष प्रभाव नहीं आया है। एनडीए और भाजपा को जबरदस्त समर्थन मिला है। अखिलेश यादव की सभा को महत्व नहीं मिला। इस मौके पर उन्होंने नारी वंदन अधिनियम के विषय में भी जानकारी दी।

विपक्षी पार्टियों ने महिला आरक्षण का विरोध किया

कैलाश राजपूत ने कहा कि भाजपा महिलाओं को भी राजनीतिक रूप से मजबूत कर रही है। इसलिए महिलाओं को आरक्षण दे रही है, लेकिन विपक्षी दल महिला आरक्षण का विरोध कर रही है, जबकि बीजेपी अधिक से अधिक महिलाओं को प्रतिनिधित्व देना चाहती है। आज महिला जागरूक हो चुकी है। तुम्हें मालूम है कि कौन सा कार्य उनके लिए किया जा रहा है?

तिर्वा विधानसभा से कर रहे हैं विधानसभा का प्रतिनिधित्व

कैलाश राजपूत तिर्वा विधानसभा से विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं।‌ योगी मंत्रिमंडल के विस्तार में जगह मिली और मंत्री बनाया गया। इसी क्रम में उन्होंने सांसद साक्षी महाराज से मुलाकात की। इस मौके पर दोनों में राजनीति और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।

साक्षी महाराज के आवास पहुंचे कैलाश राजपूत

उन्नाव पहुंचे योगी सरकार में मंत्री कैलाश राजपूत ने सांसद साक्षी महाराज से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें जानकारी हुई कि साक्षी महाराज उन्नाव में है। लखनऊ से चलकर उन्नाव आ गए। पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *