भारतीय सेना भर्ती कार्यालय, गयाजी ने अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) की तिथियों की घोषणा कर दी है। दक्षिण बिहार के 11 जिलों से कुल 38,040 अभ्यर्थियों ने इस भर्ती प्रक्रिया में पंजीकरण कराया है। परीक्षा 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। भर्ती कार्यालय के अनुसार, अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक संचालित की गई थी। इसमें कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और जमुई जिले के युवाओं ने आवेदन किया। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) के एडमिट कार्ड जल्द ही भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा तिथि, केंद्र और अन्य आवश्यक सूचनाओं के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें। परीक्षा के संबंध में भर्ती कार्यालय ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड प्रति और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इनके बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने का आग्रह किया है, ताकि सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताओं में कोई परेशानी न हो। एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। भारतीय सेना भर्ती कार्यालय, गयाजी ने अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) की तिथियों की घोषणा कर दी है। दक्षिण बिहार के 11 जिलों से कुल 38,040 अभ्यर्थियों ने इस भर्ती प्रक्रिया में पंजीकरण कराया है। परीक्षा 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। भर्ती कार्यालय के अनुसार, अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक संचालित की गई थी। इसमें कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और जमुई जिले के युवाओं ने आवेदन किया। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) के एडमिट कार्ड जल्द ही भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा तिथि, केंद्र और अन्य आवश्यक सूचनाओं के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें। परीक्षा के संबंध में भर्ती कार्यालय ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड प्रति और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इनके बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने का आग्रह किया है, ताकि सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताओं में कोई परेशानी न हो। एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।


