पेट्रोल-डीजल बचाने, सोन न खरीदने की अपील पीएम की विफलता:कांग्रेस नेता बोले- प्रधानमंत्री चुनावों में आर्थिक स्थिति छिपाते रहे, जनता को उपदेश देना नाकामी का प्रमाण

पेट्रोल-डीजल बचाने, सोन न खरीदने की अपील पीएम की विफलता:कांग्रेस नेता बोले- प्रधानमंत्री चुनावों में आर्थिक स्थिति छिपाते रहे, जनता को उपदेश देना नाकामी का प्रमाण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से अगले एक साल तक सोना न खरीदने, विदेश यात्रा न करने, पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील केंद्र सरकार की विफलता का प्रमाण है। गयाजी में मंगलवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि प्रोफेसर विजय कुमार मिट्ठू ने ये बातें कही। प्रोफेसर विजय कुमार ने कहा कि पिछले दो महीनों से कांग्रेस पार्टी संसद से लेकर सड़क तक महंगाई, एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठा रही थी। उन्होंने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने जनता की परेशानियों को प्रमुखता से उठाया, लेकिन केंद्र सरकार ने विपक्ष के आरोपों को उस समय खारिज कर दिया था। कांग्रेस नेता बोले- चुनावों के दौरान वास्तविक स्थिति छिपाती रही केंद्र सरकार कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान केंद्र सरकार वास्तविक आर्थिक स्थिति को छिपाने में लगी रही। चुनाव के खत्म होते ही प्रधानमंत्री की ओर से जनता से बचत और कटौती की अपील यह दर्शाती है कि देश आर्थिक दबाव और संसाधनों की कमी की स्थिति से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि अब सरकार जनता को यह बताने लगी है कि क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं, कितना पेट्रोल खर्च करना चाहिए और कहां यात्रा करनी चाहिए, जो एक चिंताजनक स्थिति है। ‘पीएम मोदी के 12 साल के शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है’ प्रोफेसर मिट्ठू ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है और आम लोगों पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ा है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए हर बार जनता पर ही बोझ डाल देती है, जबकि इसकी जवाबदेही केंद्र सरकार की होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के बीच वर्षों पुरानी मित्रता रही है, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार अमेरिका के दबाव में निर्णय लेती हुई प्रतीत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से अगले एक साल तक सोना न खरीदने, विदेश यात्रा न करने, पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील केंद्र सरकार की विफलता का प्रमाण है। गयाजी में मंगलवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि प्रोफेसर विजय कुमार मिट्ठू ने ये बातें कही। प्रोफेसर विजय कुमार ने कहा कि पिछले दो महीनों से कांग्रेस पार्टी संसद से लेकर सड़क तक महंगाई, एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठा रही थी। उन्होंने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने जनता की परेशानियों को प्रमुखता से उठाया, लेकिन केंद्र सरकार ने विपक्ष के आरोपों को उस समय खारिज कर दिया था। कांग्रेस नेता बोले- चुनावों के दौरान वास्तविक स्थिति छिपाती रही केंद्र सरकार कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान केंद्र सरकार वास्तविक आर्थिक स्थिति को छिपाने में लगी रही। चुनाव के खत्म होते ही प्रधानमंत्री की ओर से जनता से बचत और कटौती की अपील यह दर्शाती है कि देश आर्थिक दबाव और संसाधनों की कमी की स्थिति से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि अब सरकार जनता को यह बताने लगी है कि क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं, कितना पेट्रोल खर्च करना चाहिए और कहां यात्रा करनी चाहिए, जो एक चिंताजनक स्थिति है। ‘पीएम मोदी के 12 साल के शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है’ प्रोफेसर मिट्ठू ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है और आम लोगों पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ा है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए हर बार जनता पर ही बोझ डाल देती है, जबकि इसकी जवाबदेही केंद्र सरकार की होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के बीच वर्षों पुरानी मित्रता रही है, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार अमेरिका के दबाव में निर्णय लेती हुई प्रतीत हो रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *