नर्मदापुरम में भीषण गर्मी का असर:दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, रात में 28 डिग्री के पार तापमान

नर्मदापुरम में भीषण गर्मी का असर:दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, रात में 28 डिग्री के पार तापमान

नर्मदापुरम जिले में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। दोपहर के समय तपन इतनी बढ़ जाती है कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर के समय घर से नहीं निकल रहे लोग
मंगलवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच कोठी बाजार, कलेक्ट्रेट रोड समेत शहर की कई प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। इक्का-दुक्का लोग ही आते-जाते दिखाई दिए। जिले में दिन का तापमान लगातार 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना जताई है। दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। पचमढ़ी में भी बढ़ा तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी भी गर्मी की चपेट में है। यहां पर्यटक और स्थानीय लोग गर्मी से परेशान हैं। सोमवार को पचमढ़ी का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हीट वेव के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। नर्मदापुरम, पचमढ़ी का पांच दिनों का तापमान

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *