अनूपपुर में गेहूं खरीदी और बिजली समस्या से किसान परेशान:स्लॉट बुकिंग न होने और व्यापारियों के खरीदी नहीं करने पर चक्काजाम की चेतावनी

अनूपपुर में गेहूं खरीदी और बिजली समस्या से किसान परेशान:स्लॉट बुकिंग न होने और व्यापारियों के खरीदी नहीं करने पर चक्काजाम की चेतावनी

अनूपपुर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में किसान एकता संघ ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्हाेंने गेहूं खरीदी और बिजली संकट के समाधान की मांग की। किसानों ने पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग न होने और व्यापारियों के उपज न खरीदने पर आक्रोश व्यक्त किया। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़क जाम करेंगे। पोर्टल की खराबी से बारिश में भीग रहा हजारों क्विंटल गेहूं किसानों ने बताया कि सरकारी पोर्टल पर तकनीकी खराबी के चलते गेहूं की स्लॉट बुकिंग बंद है। इसके कारण हजारों क्विंटल उपज मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही है और खेतों व खलिहानों में पड़ी है। बेमौसम बारिश की वजह से गेहूं भीगकर खराब हो रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान और कर्ज बढ़ने का डर सता रहा है। व्यापारियों की मनमानी और प्रशासनिक अधिकारियों से विवाद ज्ञापन में बताया गया कि स्थानीय व्यापारी गैर-पंजीकृत किसानों की उपज खरीदने से इनकार कर रहे हैं, जो कि पूर्व आदेशों का उल्लंघन है। जनसुनवाई के दौरान स्लॉट बुकिंग की समस्या पर खाद्य आपूर्ति विभाग की अधिकारी अनीता सोरते और किसानों के बीच विवाद भी हुआ। अधिकारी ने समस्या को विभाग से संबंधित न बताकर पल्ला झाड़ लिया, जिसके बाद अपर कलेक्टर दिलीप पांडेय ने कलेक्टर से चर्चा का आश्वासन दिया। सिंचाई के लिए 20 घंटे और घरेलू उपयोग हेतु निर्बाध बिजली की मांग किसान एकता संघ ने अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा उठाते हुए बताया कि उन्हें वर्तमान में मात्र 10 घंटे बिजली मिल रही है। सिंचाई के लिए कुओं और ट्यूबवेल पर निर्भर किसानों को रात में खेतों में काम करना पड़ रहा है। किसानों ने सिंचाई के लिए कम से कम 18 से 20 घंटे और घरेलू उपयोग व बच्चों की शिक्षा के लिए 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *