इंदौर में ऑटो में बैठाकर बड़नगर के व्यापारी को लूटा:सुनसान जगह ले जाकर 1.70 लाख रुपए लूटकर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर में ऑटो में बैठाकर बड़नगर के व्यापारी को लूटा:सुनसान जगह ले जाकर 1.70 लाख रुपए लूटकर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में बड़नगर से खरीदारी करने आए एक स्टोर्स कर्मचारी के साथ लूट की वारदात हो गई। बदमाश ऑटो में बैठाकर उसे सुनसान इलाके में ले गए और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 1 लाख 70 हजार रुपए रखे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक फरियादी गणेश सिंह सोलंकी रविवार शाम बड़नगर से ट्रेन के जरिए इंदौर पहुंचे थे। वे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर उतरे और सियागंज जाने के लिए ऑटो किया। बताया जा रहा है कि ऑटो में पहले से एक युवक बैठा हुआ था। ऑटो चालक ने कहा कि पहले वह युवक को राजबाड़ा छोड़ेगा, उसके बाद गणेश को सियागंज छोड़ देगा। इसके बाद आरोपी गणेश को लेकर राजकुमार ब्रिज के पास पहुंचे। यहां गणेश को शंका हुई तो उन्होंने ऑटो रोकने के लिए कहा। इसी दौरान ऑटो चालक और उसके साथी ने विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों ने गणेश को धक्का देकर उसका बैग छीन लिया और ऑटो लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत अपने मालिक को घटना की जानकारी दी और बाद में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *