ललितपुर में दो बाइकों की टक्कर:बुजुर्ग महिला की मौत, बेटे-बहू समेत चार घायल; दो झांसी रेफर

ललितपुर में दो बाइकों की टक्कर:बुजुर्ग महिला की मौत, बेटे-बहू समेत चार घायल; दो झांसी रेफर

ललितपुर के तालबेहट कस्बे में सोमवार रात दो बाइकों की भिड़ंत में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना में महिला के बेटे-बहू सहित चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुकटोरा के रहने वाले करन (45) सोमवार रात करीब 8 बजे अपनी मां हरबू (60) और पत्नी राधा (40) को लेने रेलवे स्टेशन गए थे। वे मां और पत्नी को बाइक पर बैठाकर गांव लौट रहे थे। तालबेहट-मुकटोरा मार्ग पर पहुंचते ही पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मिट्टी के बर्तन बेचकर लौट रही थी महिला
इस टक्कर में करन, उनकी मां हरबू, पत्नी राधा के साथ-साथ दूसरी बाइक पर सवार जगदीश (65) और महेश (48) घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाया गया। वहां से उन्हें ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने हरबू को मृत घोषित कर दिया। महेश और जगदीश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतक महिला के पुत्र करन ने बताया कि उनकी मां विदिशा में मिट्टी के बर्तन बेचकर ट्रेन से ललितपुर लौटी थीं। घर पहुंचने से पहले ही यह दुर्घटना हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *