दिल्ली के जनकपुरी इलाके में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब एक निजी स्कूल में कथित छेड़छाड़ के मामले को लेकर अभिभावकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने स्कूल के बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। अभिभावकों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


