संभल में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म:दो नाबालिग लड़कों पर केस दर्ज, पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया

संभल में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म:दो नाबालिग लड़कों पर केस दर्ज, पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया

संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय की कक्षा चार की छात्रा से दो किशोरों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने दोनों किशोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची का जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। घटना कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी 8 वर्षीय बच्ची प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4 की छात्रा है। उसके घर से लगभग 20 मीटर दूर रहने वाले 12 और 14 साल के दो किशोरों पर दुष्कर्म का आरोप है। बताया गया है कि दोनों किशोर बच्ची को अपने साथ ले गए थे। घटना के बाद बच्ची ने घर लौटकर परिवार के किसी सदस्य को इस बारे में नहीं बताया। बाद में एक बाहरी व्यक्ति से पीड़िता की मां को घटना की जानकारी मिली। मां द्वारा सख्ती से पूछने पर बच्ची ने पूरी बात बताई, जिसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सोमवार को पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर दोनों किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और मामले की गहनता से जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 12 वर्षीय आरोपी किशोर उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र है, जबकि 14 वर्षीय किशोर कक्षा 4 तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल छोड़ चुका है। पीड़िता और दोनों आरोपी किशोर एक ही बिरादरी से संबंध रखते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *