प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को स्व-गणना अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली समेत कई न्यायाधीशों ने स्व-गणना कर लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान न्यायमूर्ति Arindam Sinha, न्यायमूर्ति Saumitra Dayal Singh, न्यायमूर्ति M. C. Tripathi और न्यायमूर्ति Atul Sridharan ने भी स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लिया। अधिकारियों की रही मौजूदगी इस अवसर पर निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी, जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रयागराज, नगर आयुक्त एवं अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रयागराज, अपर नगर आयुक्त एवं नगर जनगणना अधिकारी सहित अपर जिलाधिकारी (एफ/आर) एवं जिला जनगणना अधिकारी प्रयागराज मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। लोगों से स्व-गणना करने की अपील कार्यक्रम के दौरान प्रदेशवासियों से स्व-गणना अभियान में भाग लेने की अपील की गई। अधिकारियों ने बताया कि नागरिक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर स्वयं अपनी गणना कर सकते हैं। स्व-गणना पूरी होने के बाद प्राप्त होने वाले SEID नंबर को सुरक्षित रखने और प्रगणक के घर आने पर उसे साझा करने की भी अपील की गई।


