शेखपुरा में शराब की होम डिलीवरी करते युवक गिरफ्तार:स्कूटी से ले जा रहा था विदेशी शराब, 4 बोतल बरामद, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

शेखपुरा में शराब की होम डिलीवरी करते युवक गिरफ्तार:स्कूटी से ले जा रहा था विदेशी शराब, 4 बोतल बरामद, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

शेखपुरा में उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की होम डिलीवरी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक को शहर के स्टेशन रोड पर स्कूटी से शराब ले जाते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक की पहचान शहर के मकदुमपुर मोहल्ला निवासी आनंद कुमार के रूप में की गई है। उसके पास से 4 बोतल विदेशी शराब और एक स्कूटी बरामद कर जब्त की गई। बरामद शराब की प्रत्येक बोतल में 750 एमएल मात्रा थी। युवक को मरिया आश्रम के निकट पकड़ा गया
यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद थाना शेखपुरा की पुलिस टीम ने की। छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद थाना में तैनात एएसआई मधु कुमारी ने किया। युवक को मरिया आश्रम के निकट पकड़ा गया। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि गिरफ्तार युवक अपने घर से शराब लेकर शहर के दूसरे मोहल्ले में पहुंचाने निकला था। उसके खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। अधिकारी ने यह भी बताया कि युवक काफी समय से शहर के विभिन्न मोहल्लों में विदेशी शराब की आपूर्ति कर रहा था। शेखपुरा में उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की होम डिलीवरी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक को शहर के स्टेशन रोड पर स्कूटी से शराब ले जाते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक की पहचान शहर के मकदुमपुर मोहल्ला निवासी आनंद कुमार के रूप में की गई है। उसके पास से 4 बोतल विदेशी शराब और एक स्कूटी बरामद कर जब्त की गई। बरामद शराब की प्रत्येक बोतल में 750 एमएल मात्रा थी। युवक को मरिया आश्रम के निकट पकड़ा गया
यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद थाना शेखपुरा की पुलिस टीम ने की। छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद थाना में तैनात एएसआई मधु कुमारी ने किया। युवक को मरिया आश्रम के निकट पकड़ा गया। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि गिरफ्तार युवक अपने घर से शराब लेकर शहर के दूसरे मोहल्ले में पहुंचाने निकला था। उसके खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। अधिकारी ने यह भी बताया कि युवक काफी समय से शहर के विभिन्न मोहल्लों में विदेशी शराब की आपूर्ति कर रहा था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *