PM Modi Austerity Drive: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते रविवार (10 मई) को देशवासियों और राज्य सरकारों को सम्बोधित करते हुए खर्चों को कम करने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल करने में किफायत बरतें और यातायात के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे मेट्रो, कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा महत्व दें।
महाराष्ट्र सरकार ने उठाए बड़े कदम
पीएम मोदी की इस अपील के बाद ही महाराष्ट्र गवर्नमेंट ने राज्य के खर्चे बचाने की पहल शुरू कर दी है। महाराष्ट्र सरकार ने ऑफिशियल कामों के लिए अब सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का इस्तेमाल करने का बड़ा फैसला किया है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र सरकार ने कल यानी मंगलवार से सभी ऑफिशियल मीटिंग्स को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने एक और पहल करते हुए फैसला किया है इस साल होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल में वो अपने प्रतिनिधि नहीं भेजेगी।
पीएम मोदी की इस अपील पर अमल करते हुए महाराष्ट्र के आईटी और सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार ने तीन फैसलों लिए हैं।
अब महाराष्ट्र सरकार का कोई भी प्रतिनिधि ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ के लिए विदेश नहीं जाएगा।
सरकारी कामकाज में केवल इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का इस्तेमाल होगा।
कल से विभाग की सभी बैठकें ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी।
सरकारी अधिकारी नहीं जाएंगे कांन्स फेस्टिवल में
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल कल मंगलवार (12 मई) से फ्रांस के कान्स शहर में शुरू होने वाला है। इस बार 23 मई तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में फिल्म इंडस्ट्री से नामी फिल्मकार, कलाकार, राइटर, डायरेक्टर सब एक साथ आते हैं। इसके साथ ही इसमें महाराष्ट्र गवर्नमेंट की और से भी उनके प्रतिनिधि भेजती रही है। लेकिन इस बार महाराष्ट्र सरकार का कोई रिप्रेजेंटेटिव कान्स नहीं जाएगा।
बता दें कि इस बार आयोजित होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल में महाराष्ट्र की दो मराठी फिल्में मार्चे दू फिल्म सेक्शन के लिए सिलेक्ट हुई हैं। ‘Jeev (The Creature)’ एक फिल्म है, जो महाराष्ट्र के कोकणी आदिवासी समुदाय की पुरानी परंपराओं, रीति-रिवाजों और उनके जीवन को दिखाती है। वहीं, दूसरी फिल्म ‘अप्रैल-मई 99’ है। ये फिल्म 90’s नॉस्टैल्जिया पर आधारित है।
ईंधन बचाने के लिए की पहल
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने कोरोना काल की तरह ही वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग्स को बढ़ावा देने को कहा ताकि ईंधन बच सके। इसके अलावा उन्होंने गैर जरुरी विदेश यात्राएं कम से कम एक साल के लिए टालने की अपील भी की। पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में शादियों और अन्य समारोह में एक साल तक सोने के गहने न खरीदने का आग्रह किया है।


