PM मोदी की अपील पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी अधिकारियों की Cannes ट्रिप पर रोक

PM मोदी की अपील पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी अधिकारियों की Cannes ट्रिप पर रोक

PM Modi Austerity Drive: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते रविवार (10 मई) को देशवासियों और राज्य सरकारों को सम्बोधित करते हुए खर्चों को कम करने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल करने में किफायत बरतें और यातायात के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे मेट्रो, कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा महत्व दें।

महाराष्ट्र सरकार ने उठाए बड़े कदम

पीएम मोदी की खर्चे कम करने की अपील के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी खर्च घटाने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। अब सरकारी कामों में केवल इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही, मंगलवार से सभी सरकारी बैठकें ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में महाराष्ट्र सरकार अपने प्रतिनिधि भी नहीं भेजेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *