Bhilai ITI Ground Collapse: 11 लाख का मंच धंसा, 4 बिजली पोल धराशायी, आईटीआई मैदान में 16 लाइटें गायब

Bhilai ITI Ground Collapse: 11 लाख का मंच धंसा, 4 बिजली पोल धराशायी, आईटीआई मैदान में 16 लाइटें गायब

Bhilai ITI ground collapse: जनता के लाखों रुपए की बर्बादी का नजारा भिलाई के खुर्सीपार के आईटीआई मैदान में दिख रहा है। नगर निगम, जोन-4 शिवाजी नगर की ओर से 11.43 लाख रुपए की लागत से बनवाया गया मंच धंस गया है। रोशनी के लिए लगाए गए चारों बिजली के पोल भी गिरे पड़े हैं। आईटीआई छात्रावास के पास बने इस मंच का ऊपरी और निचला हिस्सा अलग हो गया है। मंच में लगे पत्थर टूट गए हैं और रेलिंग गायब है।

लाखों की लाइटें गायब

प्रकाश व्यवस्था के लिए लगे चारों पोल भी गिरे हैं और उन पर लगी लाइटें नदारद हैं। लाखों की लाइटें गायब हैं। गिरे हुए पोल से कुल 16 लाइटें गायब हैं। निविदा के अनुसार एक लाइट की कीमत 25 हजार रुपए से अधिक थी। इस हिसाब से लाखों रुपए की रोशनी गायब हो चुकी है। चंद सालों में ही रखरखाव के अभाव में मंच और पोल जर्जर हो गए हैं।

सवालों के घेरे में निगम

नगर निगम पर सवाल उठ रहे हैं कि लाखों खर्च करने के बाद परियोजना की निगरानी क्यों नहीं हुई। आईटीआई छात्रावास भवन में सीसीटीवी लगाकर बेहतर देखरेख हो सकती थी।

फैक्ट फाइल

  • तकनीकी स्वीकृति: 22 फरवरी 2021
  • निविदा आमंत्रण: 19 मार्च 2021
  • निविदा प्रकाशन: 22 मई 2021
  • मेसर्स एमएमटी कंस्ट्रक्शन को वर्क ऑर्डर जारी: 23 नवंबर 2021
  • समय-सीमा: 90 दिन में काम पूरा होना था

रेलिंग भी निकाल दी है

दो पोल पहले हवा से गिरे थे, जिसके बाद शेष दो पोल भी हवा के कारण ही गिरे हैं। सार्वजनिक स्थान पर बने मंच की रेलिंग भी असामाजिक तत्वों ने निकाल दी है और मंच को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। – तिलेश्वर साहू, जनसंपर्क विभाग, नगर निगम भिलाई

और भी है खबरें

विकास कार्यों में लापरवाही पड़ी भारी! इस मामले में कांग्रेसी ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड- बिलासपुर जिले में लेटलतीफी और कदाचरण करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ नगर पालिक निगम और स्मार्ट सिटी ने बड़ा एक्शन लिया है। ठेकेदार ने अलग-अलग मामलों में ब्लैक लिस्टिंग, पेनाल्टी और बर्खास्तगी की कार्रवाई की है…पढ़ें पूरी खबर

निगम की बड़ी कार्रवाई, अरपा-एसटीपी के दो ठेकेदारों पर 4.51 करोड़ रुपए की पेनाल्टी, ठेका भी निरस्त- स्मार्ट सिटी ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई करते हुए निगम ने लगभग साढ़े चार करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया और ठेके निरस्त कर दिए। सबसे बड़ी कार्रवाई अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना के तहत नदी के बाई ओर इंदिरा सेतु से पुराने पुल तक निर्माणाधीन सड़क कार्य में हुई…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *