Auto Sector में Toyota का बड़ा दांव, Maharashtra में लगेगा नया प्लांट, बनेगी दमदार नई SUV

Auto Sector में Toyota का बड़ा दांव, Maharashtra में लगेगा नया प्लांट, बनेगी दमदार नई SUV

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर महाराष्ट्र में एक नया विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेगी जहां 2029 की पहली छमाही में उत्पादन शुरू किया जाएगा।
कंपनी ने इस संयंत्र में निवेश की राशि का खुलासा नहीं किया। हालांकि, जापान की मीडिया की खबरों के अनुसार मूल कंपनी टोयोटा मोटर भारत में क्षमता विस्तार के लिए महाराष्ट्र में लगभग 300 अरब येन (करीब 1.9 अरब अमेरिकी डॉलर) का निवेश करने की योजना बना रही है।
वाहन विनिर्माता कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि नया वाहन विनिर्माण संयंत्र महाराष्ट्र के बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा।

कंपनी के अनुसार, ‘‘ नए संयंत्र से उत्पादन 2029 की पहली छमाही में शुरू करने का लक्ष्य है। इसका उद्देश्य भारतीय बाजार में टोयोटा के कारोबार की बुनियाद को और मजबूत करना है।’’
इस संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता एक लाख वाहनों की होगी और इससे लगभग 2,800 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

कंपनी ने बताया कि इस संयंत्र में एक नया एसयूवी मॉडल तैयार किया जाएगा। इसमें स्टैम्पिंग, वेल्डिंग, पेंटिंग और असेंबली जैसी प्रमुख प्रक्रियाएं शामिल होंगी।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कर्नाटक में दो संयंत्र हैं जिनकी कुल स्थापित उत्पादन क्षमता 5.52 लाख इकाई प्रति वर्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *