Himachal Road Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा–नूरपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। चंबा जिले के ककीरा क्षेत्र के घार इलाके में सुबह करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में वाहन में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
खबर अपडेट की जा रही है।


