छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब (Punjab) के कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल पिछले दिनों पंजाब और दिल्ली दौरे पर थे, जिसमें कांग्रेस (Congress) संगठन को लेकर मैराथन बैठक हुई। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने 10 मई को रायपुर (Raipur) में बताया कि पार्टी की मैराथन बैठक में बूथ लेवल पर हमें संगठन को कैसे मजबूत करना है, इसे लेकर टास्क दिया गया है। भूपेश ने कहा कि कानून व्यवस्था (Law and Order) के मुद्दे को लेकर 19 मई से पदयात्रा (Pad Yatra) भी शुरू की जाएगी। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा (BJP) पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया।
यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: ई-व्हीकल को बढ़ावा देना है, तो ‘सिस्टम’ की बैटरी चार्जिंग ठीक करें


