IPL Match in Raipur: रायपुर में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जा रहा। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे IPL मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह नजर आया।IPL Match in Raipur: बता दें कि छत्तीसगढ़ के साथ ही ओडिशा, राजस्थान और अन्य राज्यों से भी फैंस मैच देखने पहुंचे। इसके साथ ही लोग बॉलीवुड गानों पर जमकर झूमते नजर आए।IPL Match in Raipur: राजस्थान के पाली से मुंबई इंडिअन्स के जबरा फैन मनमोहन सिंह एमआई की टीम को चेयर्स करने पहुँचे। वे बॉडी कलर लगाकर पूरे मुंबई इंडियंस के टीम में रंग कर आए थे। उन्होंने बताया की वे 2022 से सारे मैच में पहुंच रहे है। अब तक वे 60 से ज्यादा से ज्यादा मैच में देश-विदेश तक जा चुके है। उन्होंने बताया कि सूर्या सर की तरफ से उन्हें मैच का टिकट मिलता है। साल 2024 में उन्होंने अपने हाथ में सूर्या की फोटो का टैटू भी अपने हाथ में बनवाया।IPL Match in Raipur: स्टेडियम के बाहर काफी संख्या में क्रिकेट टीम के फैंस मौजूद रहे, वहीं विराट को देखते ही फैंस कोहली… कोहली चिल्लाने लगी। वहीं, बहुत से फैंस विराट, एमआई और आरसीबी टीम के पोस्टर पकड़े नजर आए।IPL Match in Raipur: मैच को लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस का अलग ही क्रेज दिखाई दिया। रावरकेला से पिता और बेटा की जोड़ी मैच देखने पहुंची, लेकिन दोनों ने अलग-अलग टीम का टी शर्ट पहना हुआ था। दीपक (पिता) उन्होंने कहा की ररोहित तो रोहित ही रहेगा, उनकी मुंबई इंडियन्स की टीम ही जीतेगी। इस पर बेटे आदित्य लोहिया ने कहा की आरसीबी की टीम ही जीतेगी।IPL Match in Raipur: ग्राउंड के अंदर जाने से पहले करीब 3 से 4 लेयर में सुरक्षा की जाँच की गई। इस दौरान जो फैन्स के पहने कड़े और सिक्कों को लेकर भी आपत्ति की गयी। वहीं पानी बोतल, गुटखा का पाउच तक बाहर रखवा लिया गया।IPL Match in Raipur: स्टेडियम के बाहर मुंबई और ओडिशा से दर्जनों की संख्या में टोपी, झंडा और टी शर्ट बेचने वाले पहुँचे। ग्राउंड में भी ज्यादातर आरसीबी और विराट… विराट के फैन्स नजर आए।IPL Match in Raipur: करीब 5.59 बजे आरसीबी की टीम ग्राउंड में पहुंची। विराट को देखने के लिए दो घंटे तक उनके फैन ग्राउंड के बाहर एक झलक पाने के लिए ख़डी रही। लेकिन बस प्रिंटेड होने के कारण फैन्स उनको देख नहीं पाए।IPL Match in Raipur: मुंबई इंडियंस के चौके-छक्कों पर चियर गर्ल्स के डांस ने स्टेडियम का माहौल और भी रोमांचक बना दिया।