रामानुजनगर. सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदिया में सबमर्सिबल पंप चोरी के आरोप में 2 युवकों को गांव के लोगों ने पकड़ लिया। फिर दोनों को जूते-चप्पलों की माला (Shoes Garland) पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान उनका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव वालों ने दोनों की पीठ पर चोरी के पंप भी लाद दिए थे। गांव वालों द्वारा इस मामले की सूचना पहले पुलिस को दिए जाने की जगह खुद कानून हाथ में ले लिया गया। बाद में इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया है, जबकि जूते-चप्पलों की माला पहनाकर घुमाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
सूरजपुर जले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदिया निवासी धनसाय उम्र 35 वर्ष व मुकेश उम्र 25 वर्ष को सबमर्सिबल पंप चोरी के मामले (Shoes Garland) में गांव वालों ने ही पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस को सौंपने के बजाय खुद ही सजा देने का फैसला कर लिया।

ग्रामीणों ने अमानवीय कृत्य करते हुए उन्हें जूते-चप्पलों की माला (Shoes Garland) पहना दी। इतना ही नहीं, जिस पंप को चोरी करने का उन पर आरोप था, उसे उनकी पीठ पर लाद दिया गया, फिर इस स्थिति में दोनों युवकों को पूरे गांव में घुमाया गया।
Shoes Garland: वीडियो बनाकर किया वायरल
इस दौरान भीड़ में मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Shoes Garland) हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक गांव के मोहर पैकरा का सोलर पंप 1 मई को चुराकर नाला के पास छिपा दिए थे। फिर शक के आधार पर पूछताछ करने पर 9 मई को चोरी का जुर्म कबूल करते हुए चोरी किए हुए पंप को लाकर प्रार्थी को दिए।

मानवता को किया शर्मसार
चोरी का पंप वापस करने के बाद ग्रामीणों ने मानवता को शर्मसार करने वाला निंदनीय कृत्य (Shoes Garland) करते हुए खुद ही सजा देने का फैसला कर लिया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर दोनों युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। वहीं युवकों को जूते की माला पहनाकर घुमाने वालों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।


