कांग्रेस का ‘नारी शक्ति विजय संकल्प’:कानपुर दक्षिण में 142 महिलाओं ने ली पार्टी की सदस्यता, आशनी अवस्थी बोलीं- पार्टी ने हमेशा बड़े पद दिए

कांग्रेस का ‘नारी शक्ति विजय संकल्प’:कानपुर दक्षिण में 142 महिलाओं ने ली पार्टी की सदस्यता, आशनी अवस्थी बोलीं- पार्टी ने हमेशा बड़े पद दिए

कानपुर दक्षिण के बर्रा-2 में रविवार को कांग्रेस की ओर से ‘नारी शक्ति विजय संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मातृ दिवस के अवसर पर हुए इस कार्यक्रम में महिला एनजीओ से जुड़ी जूली तिवारी के नेतृत्व में 142 महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में महिलाओं ने पार्टी के साथ संघर्ष और भागीदारी का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अगुवाई पूर्व महापौर प्रत्याशी आशनी विकास अवस्थी ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस महिलाओं को सर्वोच्च पदों तक पहुंचाने वाली पार्टी रही है।
पूर्व पार्षद और महिला नेता सोनी पाल ने कहा कि निकाय और ग्राम पंचायत चुनावों में महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें राजनीति की मुख्यधारा में लाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जाता है। उन्होंने ओबीसी और एससी वर्ग की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में कांग्रेस की भूमिका पर भी जोर दिया।
जूली तिवारी ने कहा कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ जैसे अभियान और महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देकर कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने की, जबकि संयोजन एआईसीसी सदस्य एवं किदवई नगर विधानसभा कोऑर्डिनेटर विकास अवस्थी ने किया।
इस दौरान प्रदेश महासचिव जे.पी. पाल, महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, आलोक मिश्रा, हर प्रकाश अग्निहोत्री, नरेश त्रिपाठी, मानेश दीक्षित, शंकर दत्त मिश्रा, इकबाल अहमद, जफर शाकिर मुन्ना, राकेश साहू, शीलू श्रीवास्तव, रितेश यादव, हरीश बाजपेई, नरेश पाठक, राम स्वरूप तिवारी, सुरेंद्र भदौरिया, कमलाकांत तिवारी, अजय त्रिपाठी, राम शंकर राय, धर्मेंद्र सिंह, रत्नेश गुप्ता समेत कई नेता मौजूद रहे।
महिला नेत्रियों में शबनम आदिल, संतोष त्रिपाठी, अंजना आर्या, इमराना खान, रौशनी चौधरी, सोनल सिंह, गुड़िया तिवारी, अर्चना यादव, आरती मिश्रा और मोनी बाजपेई सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *