Assam का अगला CM कौन? JP Nadda की मौजूदगी में BJP विधायकों की अहम बैठक शुरू

Assam का अगला CM कौन? JP Nadda की मौजूदगी में BJP विधायकों की अहम बैठक शुरू

असम विधानसभा में सदन के नए नेता का चुनाव करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक रविवार सुबह गुवाहाटी में शुरू हुई।
सदन का नेता चुना गया व्यक्ति ही राज्य की नयी सरकार का नेतृत्व करेगा।
बैठक में केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित हैं।
निवर्तमान मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया और भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायक भी बैठक में मौजूद हैं।

भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के बाद इसे सहयोगी दलों असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) की मंजूरी भी लेनी होगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता रविवार को बाद में असम के राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

भाजपा नीत राजग ने राज्य विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है।विधानसभा की 126 सीट में से भाजपा ने 82 सीट जीती हैं, जबकि सहयोगी दल अगप और बीपीएफ ने 10-10 सीट हासिल की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *