एमपी-राजस्थान बॉर्डर पर 21 करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ाई, खेत में चल रही थी फैक्ट्री

एमपी-राजस्थान बॉर्डर पर 21 करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ाई, खेत में चल रही थी फैक्ट्री

MD Drugs Seized : मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर नार्कोटिक्स विभाग की टीम ने नशे के सौदागरों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नार्कोटिक्स की चित्तौड़गढ़ और जावरा टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर सूबे के मंदसौर जिले के अंतर्गत आने वाले लसुड़िया इला गांव में चल रही एक अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि, कार्रवाई के दौरान टीम को करीब 21 करोड़ की कीमत की एमडी ड्रग्स और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद हुआ है। फिलहाल, टीम ने नशे का सारा माल जब्त कर अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री को सील कर दिया है।

बताया जा रहा है कि, ड्रग्स माफियाओं ने पुलिस और प्रशासन की नजरों से बचने के लिए लसुड़िया इला गांव में स्थित एक सुनसान खेत में नशे की इस फैक्ट्री को स्थापित कर रखा था। यहां अवैध रूप से नशे की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर जब नार्कोटिक्स की संयुक्त टीम ने दबिश दी तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। खेत में बने स्ट्रक्चर के अंदर ड्रग्स बनाने की पूरी यूनिट धड़ल्ले से तैयार की जा रही थी।

भारी मात्रा में केमिकल और उपकरण जब्त

MD Drugs Seized
एमपी-राजस्थान बॉर्डर पर 21 करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ाई (Photo Source- Input)

नार्कोटिक्स विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से भारी मात्रा में नशे का सामान जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि, कार्रवाई के दौरान टीम को मौके से 21 किलो तैयार एमडी ड्रग्स, 30 लीटर तरल केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक मोटर, तौल कांटे, बड़े ड्रम और फुल फेस मास्क पकड़ा है।

दो आरोपी भी धराए

टीम ने मौके से फैक्ट्री संचालित कर रहे दो मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि, यहां से ड्रग्स बनाकर मध्य प्रदेश और राजस्थान के अलग अलग इलाकों में नशे का ये सामान सप्लाई किया जाता था। टीम को आशंका है कि, नशे के इस अवैध कारोबार के तार किसी बड़े अंतर्राष्ट्रीय या अंतर्राज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े हो सकते हैं।

भारी मात्रा में मेफेड्रोन और अफीम बरामद

MD Drugs Seized
एमपी-राजस्थान बॉर्डर पर 21 करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ाई (Photo Source- Input)

कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में सिंथेटिक नारकोटिक पदार्थ की जब्ती और गुप्त लैब पकड़ी। ब्यूरो ने सिंथेटिक ड्रग के खतरे को रोकने और इसमें लगे लोगों पर एक्शन लिया। वहीं, कार्रवाई के दौरान 21.189 किलो मेफेड्रोन एवं 487 ग्राम अफीम पकड़ी गई। साथ ही मेफेड्रोन बनाने में इस्तेमाल किये जाने वाले 30.8 लीटर केमिकल और दूसरे लिक्विड्स भी बरामद किए। इस अवैध फैक्ट्री में एमडी बनाने के उपकरण के 10 बैग मिले हैं।

खेत में बना रखी थी फैक्ट्री

मीडिया रिपोर्ट्स में टीम के अफसर नरेश बुन्देल से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि, इस मादक पदार्थ को विशेष कर युवाओं को नशे की लत लगाने में इस्तेमाल हो रहा था। पूरे मामले में सिंडिकेट के पीछे लगे लोगों के संबंध में पड़ताल शुरु कर दी गई है। ये माल कहां पर सप्लाई होना था? ड्रग्स तैयार करने में इस्तेमाल केमिकल्स कहां से लाया जाता था? कौन-कौन इस सिंडिकेट में शामिल है, इसकी पड़ताल शुरु कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *