पीएम का आज 3 राज्यों का दौरा:बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग का कार्यक्रम, वारंगल में ‘पीएम मित्र पार्क’ का इनॉगरेशन; रात में गुजरात रुकेंगे

पीएम का आज 3 राज्यों का दौरा:बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग का कार्यक्रम, वारंगल में ‘पीएम मित्र पार्क’ का इनॉगरेशन; रात में गुजरात रुकेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तीन राज्यों का दौरा करेंगे। सुबह 11 बजे कर्नाटक के बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में भी हिस्सा लेंगे। यहां एक ‘ध्यान मंदिर’ का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम दोपहर में 3 बजे के करीब तेलंगाना जाएंगे। हैदराबाद में 9,400 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की नींव रखेंगे। कुछ का इनॉगरेशन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद शाम को पीएम गुजरात जाएंगे, रविवार रात को जामनगर में रुकेंगे। 11 मई को पीएम सुबह लगभग 10.15 बजे सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे। बाद में, वे वडोदरा जाएंगे, जहां’सरदारधाम हॉस्टल’ का उद्घाटन करेंगे। यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कर्नाटक: आर्ट ऑफ लिविंग का 45वां स्थापना दिवस पीएम मोदी आज सुबह बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। वे कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। पीएम आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में एक नए ‘ध्यान मंदिर’ का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे मानसिक स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, प्रकृति संरक्षण से जुड़ी योजनाएं भी शुरू करेंगे। यह कार्यक्रम श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मदिवस पर आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में होगा। 182 से ज्यादा देशों से लोग इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। कुछ लोग ऑनलाइन भी जुड़ेंगे। तेलंगाना: वारंगल में PM MITRA पार्क का उद्घाटन पीएम बेंगलुरु के बाद सीधे हैदराबाद जाएंगे। यहां लगभग 9,400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन और शिलान्यास करेंगे। पीएम हैदराबाद में ‘सिंधु अस्पताल’ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह एक अत्याधुनिक, कैंसर-स्पेशिलिटी, मल्टी-सुपर स्पेशलिटी से लैस है। इसके बाद पीएम ‘हैदराबाद-पणजी इकोनॉमिक कॉरिडोर’ पर स्थित नेशनल हाईवे-167 (NH-167) के ‘गुडेबेलूर से महबूबनगर’ तक के हिस्से को फोर-लेन बनाने वाले प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे। इस प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 3,175 करोड़ रुपये से अधिक है। इससे यात्रा का समय लगभग 1 घंटा 30 मिनट कम हो जाएगा। मोदी संगारेड्डी जिले में जहीराबाद इंडस्ट्रियल एरिया की आधारशिला भी रखेंगे। इसे नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत हैदराबाद-नागपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (HNIC) के हिस्से के तौर पर विकसित किया जा रहा है। पीएम मोदी वारंगल में PM MITRA पार्क का भी इनॉगरेशन करेंगे। इसे काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। लगभग 1,700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित यह भारत का पहला पूरी तरह से काम करने वाला PM MITRA पार्क है। यह भारत सरकार के ‘5F’ विजन को साकार करता है – Farm to Fibre to Factory to Fashion to Foreign (खेत से फाइबर तक, फैक्ट्री से फैशन तक, और फैशन से विदेश तक)। गुजरात: पीएम गुजरात के जामनगर पहुंचेंगे, रात में यहीं रुकेंगे रविवार रात पीएम गुजरात जाएंगे। रात में जामगर में रुकेंगे। अगले दिन 11 मई को पीएम सुबह लगभग 10.15 बजे सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे। बाद में वे वडोदरा जाएंगे, जहां लगभग 6 बजे ‘सरदारधाम हॉस्टल’ का इनॉगरेशन करेंगे और दोनों ही मौकों पर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *