गोरखपुर में शादी समारोह में युवक की चाकू घोंप कर हत्या, खाने में लेगपीस को लेकर हुआ था बवाल

गोरखपुर में शादी समारोह में युवक की चाकू घोंप कर हत्या, खाने में लेगपीस को लेकर हुआ था बवाल

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पत्थरबाजी हुई और धारदार हथियार हथियार से हमला किया गया। विवाद के समय एक युवक के पेट में चाकू लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

खाने में लेग पीस न मिलने पर भड़के बाराती

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के अकोलवा स्थित एक मैरिज हॉल में नगर निगम कर्मचारी जितेंद्र की बेटी की शादी थी। शुक्रवार रात बारात पहुंचने के बाद पहले डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद एक बाराती को खाने में मीट की बोटी नहीं मिलने से विवाद तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के बाद मैरिज हॉल में अफरा-तफरी मच गई।

मैरिज लॉन में मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच अचानक ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने तलवार, बेल्ट, ईंट-पत्थर चलाते नजर आए। मैरिज हॉल में चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे, मौके से दो बरातियों को लड़की पक्ष के लोगों ने पकड़ लिया और लाठियों से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इलाज के दौरान एक की मौत, तीन माह पूर्व हुई थी शादी

मारपीट में शाहपुर के आवास विकास कालोनी का रहने वाला सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। सुमित की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी।

घटना के बाद सुमित के घर में मातम पसरा हुआ है, सुमित की मां और पत्नी बदहवास हैं। घर वालों ने बतलाया कि सुमित को बेल्ट बांस और तलवार से हमला कर मार डाला, सुमित के अलावा दो भाई और हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश रोशन सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *