Commits suicide: पिता के बाद 15 वर्षीय बेटे ने भी लगा ली फांसी, रिसेप्शन से नहीं लौटा घर, चौकीदार की पत्नी ने…

Commits suicide: पिता के बाद 15 वर्षीय बेटे ने भी लगा ली फांसी, रिसेप्शन से नहीं लौटा घर, चौकीदार की पत्नी ने…

कुसमी। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई एक घटना से सभी स्तब्ध हैं। दरअसल 15 वर्षीय एक किशोर गुरुवार की रात गांव में ही शादी की पार्टी में शामिल होने गया था, लेकिन रातभर नहीं लौटा था। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश आम के पेड़ पर फांसी (Commits suicide) से लटकती मिली। उसका शव गांव के चौकीदार की पत्नी ने लटकता देखा तो गांव में सूचना दी। इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतक के पिता ने भी 4 वर्ष पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पिता की मौत के बाद से बड़ा बेटा होने की वजह से उसके कंधे पर घर की जिम्मेदारी आ गई थी। अब उसके चले जाने के बाद मां, 2 बहनों व भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।

कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम लरिमा निवासी राजकुमार उर्फ विमल भगत पिता तलबेस्तर भगत 15 वर्ष चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता ने करीब 4 साल पहले नवगई जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या (Commits suicide) कर ली थी। पिता की मौत के बाद विमल के कंधों पर मां, दो छोटी बहनों और एक छोटे भाई की जिम्मेदारी आ गई थी।

गांव के लोग बताते हैं कि वह अपनी उम्र से कहीं ज्यादा गंभीर और जिम्मेदार हो गया था तथा परिवार को संभालने का प्रयास कर रहा था। इधर कुछ दिनों से उसकी (Commits suicide) मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी। परिजनों के मुताबिक वह अक्सर बिना वजह रोने लगता था और गुमसुम रहने लगा था। परिजन गांव में झाड़-फूंक के जरिए उसका उपचार भी करा रहे थे।

शादी की पार्टी में होने गया था शामिल

3 दिन पूर्व वह गांव के ही एक युवक की बारात में शामिल होने जशपुर जिला गया था। वहां से लौटने के बाद गुरुवार की रात वह रिसेप्शन में शामिल हुआ था। इसके बाद देर रात से उसका (Commits suicide) कोई पता नहीं चल रहा था। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे, लेकिन वह नहीं मिला।

Commits suicide: चौकीदार की पत्नी ने देखा शव

शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के चौकीदार अर्जुन की पत्नी कुमारी सोनवानी ने खेत के किनारे एक आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका विमल (Commits suicide) का शव देखा। इसकी खबर मिलते ही किशोर के परिजन व ग्रामीण वहां जुट गए।

सूचना पर कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और शव उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। शनिवार को पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया। किशोर ने किस वजह से फांसी लगाई, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *