कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान शनिवार को राजनीतिक बदलाव का गवाह बना। पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनने लाखों लोग उमड़ पड़े।
कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान शनिवार को राजनीतिक बदलाव का गवाह बना। पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनने लाखों लोग उमड़ पड़े। उत्तर बंगाल के अलावा झारखंड जैसे पड़ोसी राज्यों सहित देश-विदेश से भाजपा के हजारों समर्थक पहुंचे। कड़ी धूप और उमस में भी लोगों का उत्साह चरम पर था और हर तरफ लोग दिखाई दे रहे थे। सभास्थल पर इतनी भीड़ जुट गई है कि जगह छोटी पड़ गई। दरअसल जितनी जगह में टेंट लगाया गया था उससे कई गुना ज्यादा लोग पहुंच गए। वीआईपी पास लेकर भी लोग रोड किनारे खड़े दिखे। पत्रिका से बातचीत में लोगों ने बताया कि वीआईपी इलाके में बैठने की जगह नहीं थी। तेजी गर्मी के चलते वहां रहना मुश्किल था।


