मोबाइल की दुकान में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई:भिंड में कार से आए नकाबपोश, पुलिस ने FIR के बाद तलाश शुरू की

मोबाइल की दुकान में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई:भिंड में कार से आए नकाबपोश, पुलिस ने FIR के बाद तलाश शुरू की

भिंड शहर में देर रात दो नकाबपोश युवकों ने एक मोबाइल दुकान में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना शहर के नंबर-1 स्कूल के पास स्थित भानू सेलकॉम दुकान की बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सफेद कार में बैठकर फरार हो गए। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच कर शनिवार दोपहर एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला भिंड शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजकर 37 मिनट पर दो युवक मुंह बांधकर दुकान के पास पहुंचे। आरोप है कि दोनों अपने साथ पेट्रोल लेकर आए थे। उन्होंने दुकान के अंदर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग की लपटें देखीं तो तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों युवक चेहरा ढंककर दुकान के पास पहुंचते हैं और कुछ ही सेकंड में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास करते हैं। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानों तक भी आग फैल सकती थी।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सफेद कार की भी जानकारी जुटाई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *