गाजियाबाद में एसी वर्कशॉप में लगी आग, अंदर ही जिंदा जल गया कर्मचारी

गाजियाबाद में एसी वर्कशॉप में लगी आग, अंदर ही जिंदा जल गया कर्मचारी

Fire in ghazibad: गाजियाबाद में सिहानी गेट के पास एक एसी वर्कशॉप में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वर्कशॉप के अंदर मौजूद कर्मचारी को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल सका और वह जिंदा ही जल गया। बाद में पहुंची दमकल कर्मियों की टीमों ने किसी तरह आग की लपटों पर काबू पाया और अंदर से कर्मचारी के भुने हुए शव को बाहर निकाला।

घटना की जानकारी देते सहायक पुलिस अयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद

तड़के तीन बजे हुई दुर्घटना

घटना सिहानी गेट के पास की है। सिहानी गेट के पास एक टायर मार्केट है। इसी मार्केट में शनिवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। वर्कशॉप में ऐसी गैस रखी हुई थी। एक के बाद एक गैस के कंटेनर फटने लगे। इससे लपटें और अधिक तेजी से फैलने लगी। आग ने कुछ ही देर में इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि वर्कशॉप के अंदर मौजूद के एक कर्मचारी को जान बचाकर भागने तक का मौका नहीं मिला और वह अंदर ही बुरी तरह से जल गया। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद मौके पर पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम पहुंची। इन टीमों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पा लिया।

70 वर्षीय त्रिलोकीनाथ अंदर ही जल गए

सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि 9 मई की तड़के सिहानी गेट पर सूचना मिली कि पटेलनगर स्थित टायर मार्केट में स्थित एक दुकान में आग लग गई है। इस सूचना पर थाना पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और आग की लपटों पर काबू पाया। आग के बुझ जाने के बाद वर्कशॉप का निरीक्षण किया गया तो अंदर एक व्यक्ति की डेड बॉडी मिली। बाद में मृतक की पहचान वर्कशॉप के कर्मचारी 70 वर्षीय त्रिलोकीनाथ के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

एक के बाद एक हुए धमाके

अचानक आग कैसे लगी इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वर्कशॉप में एसी गैस के कंटेनर रखे हुए थे और ऐसी आशंका है कि उनके आग पकड़ने की वजह से लपटे तेजी से फैली होंगी। फिलहाल सही कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी हो। लपटों पर काबू पाने के लिए दमकलर्मियों की आठ गाड़ियां लगी। वर्कशॉप के अंदर खड़ी दो कार भी जलकर राख हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *