शादी से पहले दूल्हे को सांप ने डसा, मौत:बांका में हल्दी का रस्म हो रहा था, इलाज के समय गई जान

शादी से पहले दूल्हे को सांप ने डसा, मौत:बांका में हल्दी का रस्म हो रहा था, इलाज के समय गई जान

बांका जिले के बेलहर प्रखंड के नावाडीह गांव में शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हे की सांप काटने से मौत हो गई। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और दोनों परिवारों में शोक छा गया। मृतक का पोस्टमार्टम शुक्रवार को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में किया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। झार फूंक के चक्कर में रहने के कारण मौत हुई। जानकारी के अनुसार, नावाडीह गांव निवासी मुन्ना प्रसाद सिंह की पुत्री चंपा कुमारी का विवाह मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के बड़ी कोरियन गांव निवासी गणेश प्रसाद सिंह के पुत्र नीरज कुमार से तय हुआ था। दोनों परिवारों में विवाह को लेकर उत्साह का माहौल था और घरों में तैयारियां चल रही थीं। लड़के के घर हल्दी की रस्म आयोजित की जा रही थी बताया गया है कि लड़के के घर हल्दी की रस्म आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान नीरज कुमार शौच के लिए बहियार गया, जहां उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन उसे पहले झाड़फूंक के लिए ले गए। इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई कुछ देर बाद हल्दी की रस्म फिर से शुरू हुई, लेकिन नीरज की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसे तेज दर्द महसूस हुआ। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई। इस दुखद घटना से लड़की और लड़के दोनों पक्षों के परिवारों में गहरा शोक व्याप्त है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बांका जिले के बेलहर प्रखंड के नावाडीह गांव में शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हे की सांप काटने से मौत हो गई। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और दोनों परिवारों में शोक छा गया। मृतक का पोस्टमार्टम शुक्रवार को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में किया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। झार फूंक के चक्कर में रहने के कारण मौत हुई। जानकारी के अनुसार, नावाडीह गांव निवासी मुन्ना प्रसाद सिंह की पुत्री चंपा कुमारी का विवाह मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के बड़ी कोरियन गांव निवासी गणेश प्रसाद सिंह के पुत्र नीरज कुमार से तय हुआ था। दोनों परिवारों में विवाह को लेकर उत्साह का माहौल था और घरों में तैयारियां चल रही थीं। लड़के के घर हल्दी की रस्म आयोजित की जा रही थी बताया गया है कि लड़के के घर हल्दी की रस्म आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान नीरज कुमार शौच के लिए बहियार गया, जहां उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन उसे पहले झाड़फूंक के लिए ले गए। इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई कुछ देर बाद हल्दी की रस्म फिर से शुरू हुई, लेकिन नीरज की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसे तेज दर्द महसूस हुआ। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई। इस दुखद घटना से लड़की और लड़के दोनों पक्षों के परिवारों में गहरा शोक व्याप्त है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *