CSK vs LSG IPL 2026: चेन्नई के चेपॉक की पिच लाल मिट्टी वाली सूखी पिच है, जो पारंपरिक रूप से स्पिनर्स के लिए मददगार होती है। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी हो जाती है, गेंद रुकती है और स्पिनर्स को अच्छी ग्रिप और टर्न मिलता है।
Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants pitch and weather report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 53वां मुकाबला पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में सीएसके होम कंडीशन का फायदा उठाते हुए अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
CSK प्लेऑफ में बने रहना चाहेगी
चेन्नई सुपर किंग्स का लक्ष्य अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए इस सीजन की अपनी छठी जीत दर्ज करना होगा, ताकि वे प्लेऑफ में जगह बनाने के और करीब पहुंच सके। चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने अब तक 10 में से 5 मैच जीते हैं, जबकि इतने ही मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। सीएसके ने अपने पिछले दो मुकाबलों में मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 8-8 विकेट से मैच जीतकर शानदार फॉर्म हासिल की है।
लखनऊ सुपर जायंट्स सम्मान बचाने उतरेगी
दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स 10 में से 7 हार झेलकर प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। हालांकि, लगातार 6 हार के बाद टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विरुद्ध अपना पिछला मुकाला 9 रन से जीता था। भले ही एलएसजी के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं बेहद कम हैं, लेकिन यह टीम शेष मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करते हुए दौड़ में बने रहने के साथ अन्य टीमों का समीकरण बिगाड़ सकती है।
चेपॉक की पिच का हाल
चेन्नई के चेपॉक की पिच लाल मिट्टी वाली सूखी पिच है, जो पारंपरिक रूप से स्पिनर्स के लिए मददगार होती है। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी हो जाती है, गेंद रुकती है और स्पिनर्स को अच्छी ग्रिप तथा टर्न मिलता है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को बाउंस या सीम मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर पिच बैटिंग फ्रेंडली हो गई है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना बेहतर माना जा रहा है, क्योंकि बाद में पिच और धीमी हो सकती है। दोपहर के मैचों में ड्यू का असर बहुत कम या न के बराबर होता है।
चेन्नई के मौसम का हाल
मौसम की बात करें तो 10 मई को चेन्नई का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश के 9% चांस है। क्योंकि यह मुक़ाबला दोपहर के 3.30 बजे से खेला जाएगा, ऐसे में गर्मी की वजह से खिलाड़ियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। मैच के दौरान उमस 72% रहेगी। ऐसे में खिलाड़ियों के चोटिल होने की संभावना ज्यादा है। वहीं हवा 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन मैच जीते, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स दो बार विजयी रही है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
Sports – Patrika | CMS


