कार ने बाइक सवार 3 को रौंदा, 2 गंभीर घायल:बेतिया के लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा ट्रीटमेंट

कार ने बाइक सवार 3 को रौंदा, 2 गंभीर घायल:बेतिया के लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा ट्रीटमेंट

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग एनएच-727 पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिचरी थाना क्षेत्र के मिश्ररौली पेट्रोल पंप के पास हुई। घायलों की पहचान मठिया रसूलपुर गांव निवासी 17 वर्षीय नेहा कुमारी (प्रभु यादव की पुत्री), 22 वर्षीय धनिश यादव (मनी यादव के पुत्र) और उनकी 20 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। तीनों एक एसपी साइन मोटरसाइकिल पर सवार होकर बेतिया जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने नेहा कुमारी और रेखा देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया है। धनिश यादव का इलाज लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही चल रहा है। कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एनएच-727 पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग एनएच-727 पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिचरी थाना क्षेत्र के मिश्ररौली पेट्रोल पंप के पास हुई। घायलों की पहचान मठिया रसूलपुर गांव निवासी 17 वर्षीय नेहा कुमारी (प्रभु यादव की पुत्री), 22 वर्षीय धनिश यादव (मनी यादव के पुत्र) और उनकी 20 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। तीनों एक एसपी साइन मोटरसाइकिल पर सवार होकर बेतिया जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने नेहा कुमारी और रेखा देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया है। धनिश यादव का इलाज लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही चल रहा है। कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एनएच-727 पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *