जैसलमेर में बाइक पर रखे एसी गैस सिलेंडर में तेज धमाका, मैकेनिक गंभीर घायल, देखें वीडियो

जैसलमेर में बाइक पर रखे एसी गैस सिलेंडर में तेज धमाका, मैकेनिक गंभीर घायल, देखें वीडियो

Jaisalmer AC Gas Cylinder Blast : जैसलमेर। शहर की जयनारायण व्यास कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एसी गैस सिलेंडर में हुए तेज धमाके से हड़कंप मच गया। बाइक पर रखे आर-32 गैस सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट होने से बाइक चला रहा मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना तेज था कि सिलेंडर के दो टुकड़े हो गए और आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार गफूर भट्टा निवासी 25 वर्षीय चंद्रप्रकाश माली अपने साथी सवाईराम के साथ एसी गैस रिफिलिंग का काम करता है। दोनों जोधपुर से रिफिल करवाए गए सिलेंडर निजी बस से जैसलमेर लेकर आए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे वे होटल किशनगढ़ के पास अपना सामान लेने रुके। इसी दौरान बाइक के पीछे रखे कार्टन में पैक सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके से चंद्रप्रकाश उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

ब्लास्ट से होटल का छज्जा टूटा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्लास्ट से होटल के छज्जे का हिस्सा भी टूटकर गिर गया। घायल को जवाहिर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में रिफिलिंग प्रक्रिया और सिलेंडर की स्थिति की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *