नवादा में चार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव शुक्रवार सुबह किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान नीतीश कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी (35) के रूप में हुई है। प्रीति के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके पति चेन्नई में निजी काम करते हैं। प्रीति नवादा में किराए के मकान में रहकर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। हादसे के वक्त महिला घर में अकेली थी, चारों बच्चे अपनी नानी के घर गए थे। घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही FSL की टीम घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुलाया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला ने आत्महत्या की है या उसे फांसी पर लटकाया गया है। मृतक के भाई जीवन ठाकुर ने बताया कि उनकी बहन की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी और परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। परिवार के सदस्यों को अब तक इस घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। मृतक के पति को भी सूचना दे दी गई है और वे चेन्नई से नवादा के लिए रवाना हो चुके हैं। जांच के बाद ही कारण का होगा खुलासा थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने पुष्टि की कि महिला का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। नवादा में चार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव शुक्रवार सुबह किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान नीतीश कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी (35) के रूप में हुई है। प्रीति के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके पति चेन्नई में निजी काम करते हैं। प्रीति नवादा में किराए के मकान में रहकर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। हादसे के वक्त महिला घर में अकेली थी, चारों बच्चे अपनी नानी के घर गए थे। घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही FSL की टीम घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुलाया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला ने आत्महत्या की है या उसे फांसी पर लटकाया गया है। मृतक के भाई जीवन ठाकुर ने बताया कि उनकी बहन की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी और परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। परिवार के सदस्यों को अब तक इस घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। मृतक के पति को भी सूचना दे दी गई है और वे चेन्नई से नवादा के लिए रवाना हो चुके हैं। जांच के बाद ही कारण का होगा खुलासा थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने पुष्टि की कि महिला का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।


