पंजाब में एक ही रात में दो धमाके, BSF हेडक्वार्टर और मिलिट्री कैंप के बाहर विस्फोट से मचा हड़कंप

पंजाब में एक ही रात में दो धमाके, BSF हेडक्वार्टर और मिलिट्री कैंप के बाहर विस्फोट से मचा हड़कंप

पंजाब (Punjab) में देर रात दो अलग-अलग जगह धमाकों से हड़कंप मच गया। पहला धमाका जालंधर (Jalandhar) में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के हेडक्वार्टर के बाहर हुआ। इसके कुछ ही घंटों बाद अमृतसर (Amritsar) में एक मिलिट्री कैंप के पास धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों धमाके काफी तेज़ थे जिनके बाद हड़कंप मच गया।

नहीं हुआ कोई घायल

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दोनों बम धमाकों में कोई घायल नहीं हुआ। पहले रात करीब 8:15 बजे जालंधर जिले में BSF हेडक्वार्टर के पास एक स्कूटी में धमाका हुआ। धमाका इतना जोर का था कि स्कूटी में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दूसरा धमाका रात करीब 10:50 बजे अमृतसर जिले में आर्मी कैंटोनमेंट इलाके के पास खासा में हुआ, जिससे हड़कंप मच गया।

जांच शुरू

बताया जा रहा है कि जालंधर में धमाके के बाद मामले की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने मौके से सैंपल और सबूत इकट्ठा किए। वहीं अमृतसर में भी पुलिस, आर्मी और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने धमाके के बाद सबूत इकट्ठा किए और उन्हें जांच के लिए भेज दिया। खुफिया विभाग के सूत्रों के अनुसार इन धमाकों के पीछे पाकिस्तानी हैंडलर्स और स्थानीय आपराधिक नेटवर्क के ज़रिए काम करने वाले प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के कनेक्शन की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *