शादी के दिन प्रेमी ने प्राइवेट फोटो-वीडियो वायरल किए:छतरपुर में युवती की शादी टूटी, शाम को आनी थी बारात; FIR दर्ज

शादी के दिन प्रेमी ने प्राइवेट फोटो-वीडियो वायरल किए:छतरपुर में युवती की शादी टूटी, शाम को आनी थी बारात; FIR दर्ज

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को शादी के दिन ही एक युवती की जिंदगी में बड़ा मोड़ आ गया। आरोप है कि उसके प्रेमी ने शादी रुकवाने की नीयत से निजी वीडियो और तस्वीरें वायरल कर दीं, जिससे ससुराल पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। मामला गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से जुड़ा है, जिसकी शादी नौगांव थाना क्षेत्र के लुगासी गांव में तय हुई थी। आज (मंगलवार) बारात आने की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और घर में शादी का माहौल था, लेकिन इसी बीच आरोपी युवक ने युवती से जुड़े निजी फोटो और वीडियो लड़के पक्ष को भेज दिए। लड़के पक्ष ने शादी से इनकार किया
वीडियो सामने आने के बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसमें लड़के पक्ष ने शादी से साफ इनकार कर दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से शादी का माहौल मातम में बदल गया। इसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ सीधे गढ़ीमलहरा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह के मुताबिक, युवती की शिकायत पर गढ़ीमलहरा निवासी आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि शादी की तैयारियों में करीब लाखों रुपए खर्च हो चुके थे, जिसमें मंडप, दान-दहेज और अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं। परिवार का आरोप है कि इस घटना से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भी गहरा आघात पहुंचा है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *