अपना ही फैसला सही साबित नहीं कर पाए अक्षर पटेल, DC के टॉप 5 बल्लेबाज मिलकर बना पाए सिर्फ 61 रन

अपना ही फैसला सही साबित नहीं कर पाए अक्षर पटेल, DC के टॉप 5 बल्लेबाज मिलकर बना पाए सिर्फ 61 रन

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ, क्योंकि टॉप ऑर्डर बल्लेबाज तो फेल हुए ही, खुद अक्षर पटेल अपने फैसले सही साबित नहीं कर पाए। टॉस के समय उन्होंने बताया था कि पिच अच्छी है और बल्लेबाजी के लिए आसान है।

सिर्फ 2 रन बना सके अक्षर पटेल

टीम के टॉप 5 बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। अक्षर पटेल ने 6 गेंदों का सामना कर सिर्फ 2 रन बनाए। हालात ऐसे थे कि 69 रन पर दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद सातवें नंबर पर आए समीर रिज़वी ने 24 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 40 रन की पारी खेली। वहीं, आशुतोष शर्मा ने 5 गेंदों में 14 रन बनाकर टीम को संभाला। इन दोनों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स 150 के पार पहुंच पाई।

पथुम निसांका और केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स को तेज शुरुआत दी, लेकिन ये जोड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सकी। चौथे ओवर में निसांका पवेलियन लौटे, तो छठे ओवर में केएल राहुल भी आउट हो गए। इसके बाद नितीश राणा 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि करुण नायर 13 रन बनाकर चलते बने। अक्षर पटेल भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। आलम ये था कि दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम 69 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई।

समीर रिजवी ने उड़ाए 4 छक्के

इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिज़वी के बीच एक बेहतरीन साझेदारी हुई, जिसने टीम को 100 रन के पार पहुंचाया और सम्मानजनक स्कोर की ओर बढ़ाया। ट्रिस्टन स्टब्स 38 रन बनाकर आउट हुए। अंत में समीर रिज़वी और आशुतोष शर्मा ने टीम को 155 रन तक पहुंचाया। रिजवी ने 24 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन की पारी खेली, तो आशुतोष शर्मा ने 5 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्कों की मदद से 14 रन बनाए।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से नूर अहमद ने 3 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा अकिल हुसैन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह और जेमी ओवर्टन को 1-1 सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *