भभुआ नगर परिषद की कमान रविता पटेल के हाथ:जलजमाव-गंदगी खत्म करना पहली प्राथमिकता, नालों की सफाई तेज, 5 करोड़ के ड्रेनेज प्रोजेक्ट शुरू होंगे

भभुआ नगर परिषद की कमान रविता पटेल के हाथ:जलजमाव-गंदगी खत्म करना पहली प्राथमिकता, नालों की सफाई तेज, 5 करोड़ के ड्रेनेज प्रोजेक्ट शुरू होंगे

भभुआ नगर परिषद में रविता पटेल ने सभापति का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पदभार संभालने के बाद कहा कि शहर को जलजमाव और गंदगी से मुक्त कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। मानसून से पहले नालों की सफाई का कार्य तेज कर दिया गया है। यह पद नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी को चुनाव आयोग द्वारा गलत जानकारी देने के कारण अयोग्य घोषित किए जाने के बाद रिक्त हो गया था। इसके बाद उप-सभापति के पद पर रहीं रविता पटेल को अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है। अधूरे कार्य को पूरा करने का अश्वासन
पदभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी सभापति रविता पटेल ने कहा कि वह पद की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी ईमानदारी से शहर के विकास के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने अधूरे पड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। उप-चेयरमैन प्रतिनिधि मंटू कुमार ने शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनका मुख्य ध्यान शहर की बुनियादी समस्याओं जैसे प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और जल निकासी पर रहेगा। उन्होंने कहा कि मानसून के मद्देनजर जलजमाव से बचाव के लिए नालों की उड़ाही का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। कार्यकारी व्यवस्था सुनिश्चित की गई
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्यकारी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण नाले – स्टेडियम गेट से एकता चौक और एकता चौक से कैमूर स्तंभ तक – का निर्माण जल्द शुरू होगा। मई माह के अंत तक सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई का लक्ष्य रखा गया है ताकि बरसात में आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भभुआ नगर परिषद में रविता पटेल ने सभापति का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पदभार संभालने के बाद कहा कि शहर को जलजमाव और गंदगी से मुक्त कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। मानसून से पहले नालों की सफाई का कार्य तेज कर दिया गया है। यह पद नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी को चुनाव आयोग द्वारा गलत जानकारी देने के कारण अयोग्य घोषित किए जाने के बाद रिक्त हो गया था। इसके बाद उप-सभापति के पद पर रहीं रविता पटेल को अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है। अधूरे कार्य को पूरा करने का अश्वासन
पदभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी सभापति रविता पटेल ने कहा कि वह पद की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी ईमानदारी से शहर के विकास के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने अधूरे पड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। उप-चेयरमैन प्रतिनिधि मंटू कुमार ने शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनका मुख्य ध्यान शहर की बुनियादी समस्याओं जैसे प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और जल निकासी पर रहेगा। उन्होंने कहा कि मानसून के मद्देनजर जलजमाव से बचाव के लिए नालों की उड़ाही का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। कार्यकारी व्यवस्था सुनिश्चित की गई
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्यकारी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण नाले – स्टेडियम गेट से एकता चौक और एकता चौक से कैमूर स्तंभ तक – का निर्माण जल्द शुरू होगा। मई माह के अंत तक सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई का लक्ष्य रखा गया है ताकि बरसात में आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *