बांका में महिला से दिनदहाड़े चेन छीनने का प्रयास:मंदिर से घर लौट रही थीं, लुटेरे CCTV में कैद; जांच शुरू

बांका में महिला से दिनदहाड़े चेन छीनने का प्रयास:मंदिर से घर लौट रही थीं, लुटेरे CCTV में कैद; जांच शुरू

बांका के बौंसी थाना क्षेत्र में सुबह एक महिला से दिनदहाड़े सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सिरांय गांव निवासी अरुण कुमार राय की लगभग 50 वर्षीय पत्नी पूनम कुमारी सुबह मंदिर से पूजा-अर्चना कर घर लौट रही थीं। सुनसान जगह पर चेन छीनने की कोशिश इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनका पीछा करने लगे। जैसे ही महिला सुनसान स्थान पर पहुंची, बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। हालांकि छीना-झपटी के दौरान चेन टूटकर जमीन पर गिर गई, जिससे आभूषण सुरक्षित बच गया और बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घबराई पीड़िता ने बौंसी थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे आरोपियों की पहचान होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। चोरी और छिनतई की घटनाएं बढ़ी इधर, बौंसी बाजार और आसपास के इलाकों में लगातार बढ़ रही चोरी और छिनतई की घटनाओं ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। फरवरी से मई के बीच क्षेत्र में चोरी और लूटपाट की सात बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। बांका के बौंसी थाना क्षेत्र में सुबह एक महिला से दिनदहाड़े सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सिरांय गांव निवासी अरुण कुमार राय की लगभग 50 वर्षीय पत्नी पूनम कुमारी सुबह मंदिर से पूजा-अर्चना कर घर लौट रही थीं। सुनसान जगह पर चेन छीनने की कोशिश इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनका पीछा करने लगे। जैसे ही महिला सुनसान स्थान पर पहुंची, बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। हालांकि छीना-झपटी के दौरान चेन टूटकर जमीन पर गिर गई, जिससे आभूषण सुरक्षित बच गया और बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घबराई पीड़िता ने बौंसी थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे आरोपियों की पहचान होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। चोरी और छिनतई की घटनाएं बढ़ी इधर, बौंसी बाजार और आसपास के इलाकों में लगातार बढ़ रही चोरी और छिनतई की घटनाओं ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। फरवरी से मई के बीच क्षेत्र में चोरी और लूटपाट की सात बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *