हांसी सीआईए टीम ने पकड़ा नशा तस्कर:टीम को देखकर भागने की कोशिश, लाखों रुपए की चरस बरामद, बेचने के लिए खड़ा था

हांसी सीआईए टीम ने पकड़ा नशा तस्कर:टीम को देखकर भागने की कोशिश, लाखों रुपए की चरस बरामद, बेचने के लिए खड़ा था

हांसी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। सीआईए-2 टीम ने एक युवक को 1 किलो 88 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए-2 में तैनात सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम काली देवी चौक क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान एक मुखबिर से सूचना मिली कि सोनू नामक युवक अनीपुरा मोड़ (रोहतक रोड) के पास नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से तेजी से हटने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान हांसी जिले के गढ़ी निवासी सोनू के रूप में बताई। पुलिस ने कब्जे में ली चरस नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से चरस बरामद हुई। जब्त किए गए पदार्थ का वजन कम्प्यूटरीकृत कांटे से करने पर 1 किलो 88 ग्राम पाया गया। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। आरोपी सोनू के खिलाफ थाना सदर हांसी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इसका उद्देश्य नशा तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चेन और इसमें संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में गहन पूछताछ करना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *