मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की सह प्रभारी उषा नायडू कल (7 अप्रैल) को बुरहानपुर और नेपानगर का दौरा करेंगी। वे इन दोनों स्थानों पर कांग्रेस समन्वय समिति की बैठकें लेंगी और संगठनात्मक चर्चा करेंगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक ने बताया कि बुरहानपुर में यह बैठक एक निजी होटल में आयोजित होगी। इसमें कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। नेपानगर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस के अनुसार, उषा नायडू दोपहर 2 बजे नेपानगर पहुंचेंगी। यहां वे अणुव्रत भवन में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों, मंडलम अध्यक्षों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगी। बैस ने बताया कि इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना है। आगामी चुनावों में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एकजुटता सुनिश्चित करने के लिए समन्वय समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं।


