बेला दुर्गा मंदिर से दिल्ली मोड़ तक चलेगा बुलडोजर:दरभंगा में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त; नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे, जुर्माना वसूलने की तैयारी

दरभंगा सदर प्रखंड क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में लगातार चौथे दिन अभियान जारी रहेगा। पहले चरण में सभी को खुद से अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया था, लेकिन अब भी कई लोग जमे हुए हैं। जिस पर आज बुलडोजर चलाने की तैयारी है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जिन लोगों ने नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया है, उनके खिलाफ अब प्रशासन कड़ी कार्रवाई कार्रवाई करेगा। जरूरत पड़ने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा। इस सड़क का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य प्रस्तावित है। पिछले तीन दिनों से अभियान चल रहा है। कई लोगों ने स्वंय अतिक्रमण हटा लिया है, लेकिन जो लोग अब तक नहीं हटे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई बेला दुर्गा मंदिर से शुरू होकर दिल्ली मोड़ तक सड़क के दोनों ओर की जाएगी। नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे एसडीएम ने बताया कि करीब चार महीने पहले ही सदर अंचल कार्यालय की ओर से संबंधित जमीन की नापी कराकर नोटिस जारी किया गया था। स्पष्ट रूप से बताया गया था कि किस हद तक सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है। अतिक्रमणकारियों को हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद आपत्तियों की सुनवाई कर अंतिम आदेश भी पारित किया गया था। ड्रेनेज सिस्टम और नाला का होगा निर्माण इस मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण होना है, साथ ही सड़क के दोनों किनारों पर नाला और ड्रेनेज सिस्टम भी विकसित किया जाना है। इसके लिए सड़क की चौड़ाई बढ़ाना जरूरी है। प्रशासन का प्रयास है कि सड़क के अंतिम किनारे पर ही नाला और ड्रेन का निर्माण हो, जिससे भविष्य में जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके। दरभंगा सदर प्रखंड क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में लगातार चौथे दिन अभियान जारी रहेगा। पहले चरण में सभी को खुद से अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया था, लेकिन अब भी कई लोग जमे हुए हैं। जिस पर आज बुलडोजर चलाने की तैयारी है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जिन लोगों ने नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया है, उनके खिलाफ अब प्रशासन कड़ी कार्रवाई कार्रवाई करेगा। जरूरत पड़ने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा। इस सड़क का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य प्रस्तावित है। पिछले तीन दिनों से अभियान चल रहा है। कई लोगों ने स्वंय अतिक्रमण हटा लिया है, लेकिन जो लोग अब तक नहीं हटे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई बेला दुर्गा मंदिर से शुरू होकर दिल्ली मोड़ तक सड़क के दोनों ओर की जाएगी। नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे एसडीएम ने बताया कि करीब चार महीने पहले ही सदर अंचल कार्यालय की ओर से संबंधित जमीन की नापी कराकर नोटिस जारी किया गया था। स्पष्ट रूप से बताया गया था कि किस हद तक सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है। अतिक्रमणकारियों को हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद आपत्तियों की सुनवाई कर अंतिम आदेश भी पारित किया गया था। ड्रेनेज सिस्टम और नाला का होगा निर्माण इस मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण होना है, साथ ही सड़क के दोनों किनारों पर नाला और ड्रेनेज सिस्टम भी विकसित किया जाना है। इसके लिए सड़क की चौड़ाई बढ़ाना जरूरी है। प्रशासन का प्रयास है कि सड़क के अंतिम किनारे पर ही नाला और ड्रेन का निर्माण हो, जिससे भविष्य में जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *