तमिलनाडु में जीतने के बाद भी एक्टर विजय की सीट पर होगा दोबारा चुनाव, जानें इसकी वजह

तमिलनाडु में जीतने के बाद भी एक्टर विजय की सीट पर होगा दोबारा चुनाव, जानें इसकी वजह

Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके (Vijay TVK party) के शानदार प्रदर्शन किया है। 234 विधानसभा सीटों में से 108 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि TVK बहुमत से 10 सीटें दूर रही लेकिन चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एक्टर विजय का सीएम बनना तय माना जा रहा है। 

पार्टी के चीफ विजय ने दो सीटों (पेरंबूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट) पर चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की थी। पेरंबूर से विजय ने 53715 वोटों से जीत दर्ज की थी। वहीं तिरुचिरापल्ली ईस्ट से 27416 वोटों से जीत दर्ज की थी। 

एक्टर विजय की सीट पर होगा दोबारा चुनाव

बता दें कि विधानसभा चुनाव में एक्टर विजय ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था और दोनों पर ही जीत दर्ज की थी। ऐसे में नियमों के मुताबिक, अब विजय को एक सीट छोड़ने होगी। 

यदि विजय पेरंबूर सीट का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं तो उन्हें तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट को छोड़ना होगा। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव होगा। वहीं विजय यदि तिरुचिरापल्ली ईस्ट को रखना चाहते हैं तो उन्हें पेरंबूर छोड़नी होगी और फिर इस पर चुनाव होगा। 

दरअसल, अभी तक विजय ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे कौनसी सीट का प्रतिनिधित्व करेंगे। बता दें कि प्रत्याशी को एक निश्चित समय अवधि के दौरान स्पष्ट करना होता है कि वह कौनसी सीट का प्रतिनिधित्व करेगा और किस सीट को छोड़ेगा। जैसे ही वह एक सीट को छोडेगा तो वह सीट खाली हो जाती है। इसके बाद चुनाव आयोग को उस सीट पर 6 महीने के अंदर उपचुनाव कराने होते हैं।

पेरंबूर सीट पर कैसा रहा परिणाम

पेरंबूर सीट से TVK प्रत्याशी विजय ने 53715 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 120365 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर डीएमके पार्टी रहे। डीएमके प्रत्याशी आरडी शेखर को 66650 वोट मिले। 

तिरुचिरापल्ली ईस्ट से भी जीते विजय

विजय ने पेरंबूर के अलावा तिरुचिरापल्ली ईस्ट से भी जीत दर्ज की। उन्हें कुल 91381 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहे डीएमके प्रत्याशी को 63965 वोट प्राप्त हुए। विजय ने 27416 वोटों से जीत हासिल की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *