गेहूं के नाड़ में आग से फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे ठप:धुएं से देखना मुश्किल, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग, 1घंटे बाद सामान्य हुआ यातायात

गेहूं के नाड़ में आग से फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे ठप:धुएं से देखना मुश्किल, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग, 1घंटे बाद सामान्य हुआ यातायात

फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे पर लाधुका के नजदीक खेतों में गेहूं के नाड़ को आग लगने की घटना सामने आई है । आग ज्यादा होने के कारण धुआं आसमान में फैलने के साथ-साथ तेज हवा के साथ हाईवे पर भी फैल गया और जिससे आवाजाई प्रभावित होने लगी । हालांकि मौके पर वाहनों की रफ्तार रुक गई । इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई तो आग ज्यादा होने के चलते जलालाबाद और फाजिल्का दोनों शहरों से फायर ब्रिगेड विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक व्यस्था को सुचारु किया । बिगड़ते हालात देख फायर ब्रिगेड बुलाई जानकारी देते हुए फायरमैन गौरव कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे पर लाधुका में निजी स्कूल के पास गेहूं के नाड़ को आग लग गई है। धुआं हाईवे पर फैल गया है । आवाजाई प्रभावित हुई तो मौके पर पुलिस पहुंची है। जबकि हालात बिगड़ते देख मौके पर ही फाजिल्का से फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां और एक गाड़ी जलालाबाद से मंगवाई गई है। एक घंटे तक हाईवे पर ठप रही आवाजाही जिससे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका । उन्होंने बताया कि हाईवे पर धुआं फैलने से करीब एक घंटे तक आवाजाई ठप हो गई थी। लेकिन आग ज्यादा फैली होने के कारण फायर ब्रिगेड की तीन गाड़िया बुलानी पड़ी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका । फिलहाल इसकी रिपोर्ट प्रशासन के उच्च अधिकारियों को दी जा रही है ताकि इस मामले की जांच की जाए । आखिरकार आग लगाई गई है या किसी ने शरारत की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *