गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड स्थित सासामुसा चीनी मिल के पिछले हिस्से में 12 फीट से अधिक लंबा एक विशाल अजगर अंडों सहित मिला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अजगर की लंबाई और उसके साथ मिले दर्जनों अंडे स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए। चीनी मिल के पीछे झाड़ियों और सुनसान इलाके में कुछ लोगों ने इस अजगर को देखा। खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुचायकोट थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल वन विभाग और रेस्क्यू टीम से संपर्क किया
सूचना मिलते ही कुचायकोट पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल वन विभाग और रेस्क्यू टीम से संपर्क किया। विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। टीम के अनुसार, अजगर काफी वजनी और स्वस्थ है। अजगर के साथ उसके पास से भारी संख्या में अंडे भी बरामद हुए हैं। इतने अंडे मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में डर और जिज्ञासा दोनों बनी हुई है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि आसपास और भी अजगर हो सकते हैं। माना जा रहा है कि चीनी मिल के पीछे का सुनसान और नमी वाला इलाका अजगरों के प्रजनन के लिए अनुकूल है। सुनसान इलाकों में अकेले न जाने की अपील की
प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों से सुनसान इलाकों में अकेले न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई अन्य जीव दिखाई दे, तो उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत अधिकारियों को सूचित करें। पकड़े गए अजगर और अंडों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है, जहां उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड स्थित सासामुसा चीनी मिल के पिछले हिस्से में 12 फीट से अधिक लंबा एक विशाल अजगर अंडों सहित मिला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अजगर की लंबाई और उसके साथ मिले दर्जनों अंडे स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए। चीनी मिल के पीछे झाड़ियों और सुनसान इलाके में कुछ लोगों ने इस अजगर को देखा। खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुचायकोट थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल वन विभाग और रेस्क्यू टीम से संपर्क किया
सूचना मिलते ही कुचायकोट पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल वन विभाग और रेस्क्यू टीम से संपर्क किया। विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। टीम के अनुसार, अजगर काफी वजनी और स्वस्थ है। अजगर के साथ उसके पास से भारी संख्या में अंडे भी बरामद हुए हैं। इतने अंडे मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में डर और जिज्ञासा दोनों बनी हुई है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि आसपास और भी अजगर हो सकते हैं। माना जा रहा है कि चीनी मिल के पीछे का सुनसान और नमी वाला इलाका अजगरों के प्रजनन के लिए अनुकूल है। सुनसान इलाकों में अकेले न जाने की अपील की
प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों से सुनसान इलाकों में अकेले न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई अन्य जीव दिखाई दे, तो उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत अधिकारियों को सूचित करें। पकड़े गए अजगर और अंडों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है, जहां उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।