बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र के मिश्रा टोला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के मथौली गांव निवासी ओमप्रकाश उपाध्याय के बेटा राजा कुमार उपाध्याय (26) के रूप में हुई है। राजा कुमार उपाध्याय की शादी वर्ष 2024 में मरहिया गांव निवासी मृत्युंजय पांडे की पुत्री अंशु कुमारी से हुई थी। मृतक को डेढ़ साल की एक पुत्री है, जबकि उसकी पत्नी चार माह की गर्भवती है। मृतक के ससुर ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण राजा पिछले एक महीने से मिश्रा टोला में किराए के मकान में रह रहा था। ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया रविवार को उसकी पत्नी अंशु कुमारी अपने मायके मरहिया गई हुई थी। जब वह वापस लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो ग्रामीणों को बुलाया गया। ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां राजा का शव पंखे के फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना तत्काल लौरिया थाने की पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के साथ एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची इधर, मृतक के पिता ओमप्रकाश उपाध्याय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में ससुराल के लोगों ने उनके बेटे को मारकर फंदे से लटकाया है। घटना की सूचना पर पुलिस के साथ एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की बारीकी से जांच कर रही है। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा वाहन परिचालन का कार्य करता था और उसके पास दो बोलेरो, एक कार और एक बोलेरो पिकअप वाहन था। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र के मिश्रा टोला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के मथौली गांव निवासी ओमप्रकाश उपाध्याय के बेटा राजा कुमार उपाध्याय (26) के रूप में हुई है। राजा कुमार उपाध्याय की शादी वर्ष 2024 में मरहिया गांव निवासी मृत्युंजय पांडे की पुत्री अंशु कुमारी से हुई थी। मृतक को डेढ़ साल की एक पुत्री है, जबकि उसकी पत्नी चार माह की गर्भवती है। मृतक के ससुर ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण राजा पिछले एक महीने से मिश्रा टोला में किराए के मकान में रह रहा था। ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया रविवार को उसकी पत्नी अंशु कुमारी अपने मायके मरहिया गई हुई थी। जब वह वापस लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो ग्रामीणों को बुलाया गया। ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां राजा का शव पंखे के फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना तत्काल लौरिया थाने की पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के साथ एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची इधर, मृतक के पिता ओमप्रकाश उपाध्याय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में ससुराल के लोगों ने उनके बेटे को मारकर फंदे से लटकाया है। घटना की सूचना पर पुलिस के साथ एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की बारीकी से जांच कर रही है। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा वाहन परिचालन का कार्य करता था और उसके पास दो बोलेरो, एक कार और एक बोलेरो पिकअप वाहन था। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।


