सिवनी पुलिस ने बस स्टैंड से चोर पकड़ा:दो मोबाइल जब्त किए, यात्री प्रतिक्षालय से हुए थे चोरी

सिवनी पुलिस ने बस स्टैंड से चोर पकड़ा:दो मोबाइल जब्त किए, यात्री प्रतिक्षालय से हुए थे चोरी

सिवनी कोतवाली पुलिस ने 4 मई को एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। यह गिरफ्तारी बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय से हुई चोरी के मामले में की गई है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि 3 मई, 2026 को शुभम उमरकाम (32, निवासी धारना कला, बरघाट) और रज्जू चंद्रवंशी (23, निवासी ग्राम तिनसा, छपारा) ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 2 मई, 2026 को वे नागपुर से सिवनी लौटे थे और रात में बस न मिलने के कारण सिवनी बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में आराम कर रहे थे। रात करीब 1 बजे उनकी पैंट की जेब से रियलमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल 10Pro 5G (जियो सिम के साथ) और एक अन्य एंड्रॉयड मोबाइल RMX 2170 गायब हो गया था। जेब और आसपास तलाश करने पर भी मोबाइल नहीं मिले, जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान, शिकायतकर्ताओं की रिपोर्ट पर चोर की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई। संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की गई और 4 मई को संदेही अंकित जैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अंकित जैन (23, निवासी तिलक वार्ड, जैन लॉज के पीछे, सिवनी) ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी अंकित जैन ने दोनों शिकायतकर्ताओं के मोबाइल चुराए थे। पुलिस ने आरोपी से 15,000 रुपये कीमत के दोनों रियलमी एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अंकित जैन का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी है; उसके खिलाफ कोतवाली सिवनी थाने में जुए का एक अपराध पहले से दर्ज है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक मुकेश गोडाने, चंद्रप्रकाश अडमें, आरक्षक सिद्धार्थ दुबे, सतीश इनवाती, प्रतीक बघेल, विश्राम धुर्वे और अंकित देशमुख की विशेष भूमिका रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *