इसराना मंडी में बारिश से गेहूं पानी में डूबा:सड़क बनी अच्छी, लेकिन ड्रेनेज सिस्टम फेल; ठेकेदार पर सवाल

इसराना मंडी में बारिश से गेहूं पानी में डूबा:सड़क बनी अच्छी, लेकिन ड्रेनेज सिस्टम फेल; ठेकेदार पर सवाल

पानीपत जिले की इसराना अनाज मंडी में बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान के कारण भारी मात्रा में गेहूं पानी में डूब गया है। रात भर हुई बरसात के बाद मंडी में चारों ओर पानी भर गया, जिससे खरीद एजेंसी और आढ़तियों को भारी नुकसान हुआ है। इस जलभराव का मुख्य कारण मंडी में बनी नालियों की खराब बनावट है। कृषि मंत्री के आदेश पर सड़कें तो अच्छी बनाई गईं, लेकिन ठेकेदार ने नालियों के स्तर पर ध्यान नहीं दिया। नालियां आगे से ऊंची और पीछे से नीची बनाई गई हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाती। मंडी में खुले में पड़ा है गेहूं सड़क निर्माण के दौरान इस गंभीर समस्या पर किसी का ध्यान नहीं गया। चंडीगढ़ के एसीएस ने मंडी कर्मचारियों को नालियों की साफ-सफाई के संबंध में निर्देश दिए थे, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। ठेकेदार ने भी इन निर्देशों को नजरअंदाज कर दिया। बीती रात आए आंधी-तूफान के कारण मंडी में रखा गेहूं पूरी तरह भीग गया है। इसराना मंडी में हैफेड और वेयरहाउस द्वारा कुल 4,57,111 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी। इसमें से 3,23,521 क्विंटल गेहूं गोदामों में पहुंचाया जा चुका है, लेकिन शेष गेहूं अभी भी मंडी में खुले में पड़ा है और पानी में भीग रहा है। तिरपाल से ठीक नहीं ढकी गेहूं की ढेरियां हैफेड द्वारा मंडी में गेहूं के ढेर (ढांग) लगाए गए हैं, जिन पर बारिश से बचाव के लिए तिरपाल तो डाले गए हैं, लेकिन उन्हें ठीक से ढका नहीं गया है। आढ़ती संगठन ने बताया कि नालियों के सही ढंग से न बनने के कारण मंडी के हालात बदहाल हो गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *