बीसीआर चुनावों को लेकर चार जगह पुर्नमतदान जारी:हाईकोर्ट जयपुर में सबसे अधिक वोटर, सभी जगह अव्यवस्थाओं के चलते रद्द हुआ था मतदान

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (बीसीआर) के चुनावों को लेकर चार जगह पुर्नमतदान जारी हैं। सभी जगह आज सुबह 8 बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई हैं। हाईकोर्ट जयपुर पीठ, जयपुर सैशन कोर्ट, जोधपुर सैशन कोर्ट और श्रीगंगानगर के रायसिंह नगर में 22 अप्रेल को अव्यवस्थाओं के चलते वोटिंग को रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद आज इन सभी जगह पुर्नमतदान कराया जा रहा हैं। हाईकोर्ट जयपुर पीठ में सबसे ज्यादा 14,781 वोटर रजिस्टर्ड हैं। यहां पिछली बार धांधली और अव्यवस्थाओं के आरोप लगे थे। जिसके बाद मतदान को रद्द किया गया था। ऐसी स्थिति फिर से उत्पन्न नहीं हो, ऐसे में यहां वोटिंग के लिए दो बूथ बनाए गए हैं। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया हैं। मोबाइल फोन पर पूरी तरह से प्रतिबंध
पिछली बार की घटनाओं से सबक लेते हुए हाई पावर्ड इलेक्शन कमेटी ने इस पर चारों मतदान केन्द्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया हैं। मतदान केन्द्रों के 200 मीटर के दायरे में प्रचार पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया हैं। मोबाइल फोन, कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रोक हैं। बूथ में केवल अधिकृत मतदाताओं को ही प्रवेश दिया जा रहा हैं। हाईकोर्ट जयपुर में मतदाताओं को केवल गेट संख्या-3 से प्रवेश दिया जा रहा हैं। इसके साथ ही संपूर्ण चुनाव में सहयोग के लिए विशेष 20 वरिष्ठ अधिवक्ताओं की स्पेशल कमेटी भी बनाई गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राजस्थान हाईकोर्ट में पुनर्मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पूर्व में हुई अव्यवस्था को देखते हुए इस बार हाईकोर्ट परिसर में चुनाव के लिए करीब 350 पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। सुरक्षा और निगरानी के लिए पूरे परिसर में 80 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि 5 एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था भी की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *