पूर्व सीएम पर किया पौधरोपण:अनुष्ठान कर की लंबी उम्र की कामना

पूर्व सीएम पर किया पौधरोपण:अनुष्ठान कर की लंबी उम्र की कामना

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75वें जन्म महोत्सव को संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए राजस्थान प्रदेश सेवा और संकल्प महा समिति के प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में मंदिरों में रुद्र अभिषेक,वृक्षा रोपण, असहाय वर्ग को भोजन, गौ शालाओं में गायों को चारा खिलाने के साथ अलग अलग स्थानों पर जन सेवार्थ रचनात्मक कार्य कर पूर्व सीएम का जन्मदिन मनाया गया।
शहर के आईजी पार्क में महिलाओं ने वरिष्ठ नेता लहर कंवर राठौड़ के नेतृत्व में गहलोत के जन्म दिन पर पौधरोपण किया। लाल कंवर, महेंद्र प्रजापत, श्यामा पुरोहित, किरण देवी सहित कई जने मौजूद रहे। साथ ही चाणक्य आश्रम स्थित 12 ज्योतिर्लिंग शिव शक्ति मंदिर में रुद्र अनुष्ठान और जला अभिषेक कर कर पूव्र सीएम की दीर्घायु की मंगल कामना की।
प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने एडवोकेट तरुण मेहता,राजेंद्र शर्मा,श्रवण गोयल,एम एम बोडा,केसी पंवार,मोहम्मद इकबाल शेख,यूसुफ मोयल सहित कई जनों ने असहायों को भोजन कराकर तथा गौ शालाओं में गायों को चारा खिलाकर पूर्व सीएम की लम्बी उम्र की कामना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *